धमतरी: जिला अस्पताल के लैब में 24 घंटे में अलग-अलग आई जांच रिपोर्ट, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
अटल आरोग्य लैब में 24 घंटे में आ रही अलग-अलग रिपोर्ट” संबंधी खबर पर जिला चिकित्सालय धमतरी द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने HLL Lifecare Limited द्वारा संचालित अटल आरोग्य लैब के लैब कोऑर्डिनेटर को तत्काल कारण बताओ नोटिस।