शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 182 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | Apr 10, 2026 शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में एसपी के आदेश पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 182 वाहनों के चालान किए गए। विभिन्न चौक—चौराहों, हाईवे व मुख्य मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया।