सांगानेर: जयपुर में अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, पुलिस ने रोका
जयपुर के जालूपुरा से लेकर कलेक्टर सर्किल तक अरावली बचाओ भविष्य बचाओ अभियान को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक सभा आयोजित करने के बाद पैदल मार्च निकाला। एनएसयूआई की कार्यकर्ताओं की ओर से निकल गए इस पैदल मार्च में राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।