नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने की जनसुनवाई, 15 आवेदकों की समस्याएं सुनीं
दरभंगा: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई को लेकर दरभंगा पुलिस द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जनसुनवाई आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 15 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन नगर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके आवेदनों पर आवश्यक जानकारी ली।
प्राप्त आवेदनों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (01)-02, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल क्राइम-01, नगर थाना-01, लहेरियासराय थाना-03, विश्वविद्यालय थाना-03, महिला थाना-01, मब्बी थाना-01, पतोर थाना-01, बहादुरपुर थाना-01 एवं APM थाना-01 से संबंधित आवेदक शामिल रहे।
दरभंगा पुलिस की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।