टीकमगढ़: अवैध मुरम खनन पर खनिज विभाग का छापा, काटी खास गांव में सड़क पर मुरम फैलाकर चालक भागा, एक जेसीबी ज़ब्त
टीकमगढ़ जिले के काटी खास गांव में गुरुवार शाम खनिज विभाग ने अवैध मुरम खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है जानकारी लगते ही खनिज विभाग की टीम मोके पर पहुंची अवैध उत्खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जप्त कर लिया है कार्रवाई के दौरान खनिज माफिया अपने डंपर और ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहे जिनका टीम ने काफी दूर तक पीछा भी किया मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है