कोंडागांव: केशकाल नगर पंचायत के निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी का भाजपा में हुआ प्रवेश, विधायक टेकाम ने गमछा पहनाकर कराया प्रवेश
कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत के निर्दलीय बिहारी लाल शोरी ने सोमवार को विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम एवं पूर्व विधायक एवं कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर विश्वास करते हुए एवं विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम की लोकप्रियता के चलते सदस्यता ग्रहण किया है