अरनोद: रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कराने की मांग, ग्रामीणों ने सेवा शिविर में सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत नौगांवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में इंदौर से उदयपुर के बीच संचालित रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आमजन की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इंदौर से उदयपुर के लिए रात्रि करीब 12 बजे संचालित होने वाली बस सेवा क्षेत्रवास