कोठी महल: होटल का नाम भूले उड़ीसा से आए यात्री, मोबाइल होटल में छोड़कर गए थे नहाने; महाकाल पुलिस ने 5 घंटे की मेहनत के बाद ढूंढ नि
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए उड़ीसा से आए एक यात्री के सामने उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब वह होटल में कमरा लेकर अपना मोबाइल वहीं रखकर नहाने घाट पर चले गए। वापस लौटने पर यात्री होटल का नाम ही भूल गए। करीब 5 घंटे तक भूखे-प्यासे और घबराए यात्री ने होटल को तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह थाना महाकाल पुलिस की मदद लेने पहुंचे। महाकाल पुलि