विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार में सांसद ने अधिकारियों के साथ की बैठक, विस्थापित गांवों की समस्याओं पर हुई चर्चा
डीवीसी कोनार में अधिकारियों के साथ सांसद ने की महत्वपूर्ण बैठक, बनासो और नावाटांड सहित कई गांवों की मूलभूत समस्याओं पर हुई चर्चा। कोनार डैम विस्थापितों के पुनर्वास, मुआवजा और उनके अधिकारों को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीवीसी कोनार डैम के सभागार में परियोजना प्रमुख राणा रणजीत सिंह व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक हुई।