बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के गोनूचक गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प, पंचों के साथ भी मारपीट
बछवारा थाना अंतर्गत गोनूचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई।जिसमे पांचों के साथ भी मारपीट किया गया।उक्त प्रकरण को लेकर सोमवार को दिन के दो बजे पीड़ित लोगों ने बताया कि पिछले चार तारीख को ही उक्त घटना कारित किया गया लेकिन थाना अध्यक्ष के द्वारा अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।जिससे हम लोग काफी परेशान है।