बड़ौत: मौजिजाबाद नांगल गांव से एक महिला लापता, सोशल मीडिया के माध्यम से दोघट पुलिस ने की तलाश की अपील
Baraut, Bagpat | Jun 3, 2026 जनपद बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव से एक 25 वर्षीय महिला आंचल अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन के उपरान्त भी इस महिला का कोई पता नहीं चल सका है। दोघट थाना पुलिस में सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस महिला के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो दोघट पुलिस को इसकी सूचना दें।