भीलवाड़ा: अगरपुरा के पास बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल, मोर्चरी पर प्रदर्शन
जिले में बजरी माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बजरी से भरे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।