कदवा: लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के नेताओं ने मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए दवाई वितरित की
Kadwa, Katihar | Jun 1, 2025 कदवा में रविवार को शाम चार बजे पंचायती राज प्रकोष्ठ के नेताओं ने कदवा में मवेशियों को बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों के बीच दवा का वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन एवं जिला अध्यक्ष डॉ० सचिन कुमार सिंह मौजूद रहे।