कदवा: निस्ता में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 5 वर्षीय बालक को टक्कर मारी, मौके पर मौत
Kadwa, Katihar | May 30, 2025 बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के निस्ता में शुक्रवार को दिन के तीन बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया जिससे बालक का दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर बताया जाता है कि पांच वर्षीय बालक खेल रहा था इसी दरमियान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया जिससे बालक की मौत हो गई।