गढ़वा: केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, डीसी ने तीन कर्मियों को किया निलंबित
Garhwa, Garhwa | Apr 16, 2026 प्रशासनिक अनुशासन और सरकारी सेवा मर्यादा के उल्लंघन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव ने केतार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 को कार्यालय अवधि के दौरान राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार, जनसेवक नीरज कुमार