हरदोई: हरदोई में सरकारी गेहूं चोरी का भंडाफोड़, SDM की रेड में पकड़ा गया खेल, 16 बोरी गेहूं बरामद
Hardoi, Hardoi | May 30, 2026 हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नानकगंज गांव में सरकारी राशन चोरी का बड़ा खेल पकड़ा गया है।केंद्रीय भंडारण निगम गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों से सरकारी गेहूं चोरी किए जाने की सूचना पर SDM सदर मयंक कुंडू ने नायब तहसीलदार, लेखपालों और पुलिस टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।