नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को नौतनवा पुलिस शुक्रवार को 4 बजे नगर स्थित बनैलिया मंदिर चौराहा के पास से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर युवती का अपहरण एवं धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपित की तलाश की जा रही थी