धनौरा: गजरौला के गांव शाहबाजपुर डोर में मामूली विवाद पर मारपीट व फायरिंग करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर में मारपीट व फायरिंग करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। गजरौला थाना प्रभारी सनोज प्रताप सिंह ने बताया है की मारपीट में फायरिंग करने वाले वकील, शकील, फराकत, तालिब, शावेज, इमरान को शनिवार को लगभग 2:00 बजे गिरफ्तार कर लिया और इन सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।