धनौरा: धनौरा की मटर फैक्ट्री में चोरी से चल रही बिजली, टीम ने की छापेमारी, ₹9 से 10 करोड़ के जमाने की कार्रवाई
मंडी धनौरा बिजली चोरी के शक में विभाग की टीम ने शहर की एक फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की है। शहर स्थित एक औद्योगिक इकाई पर शुक्रवार की शाम बिजली मीटर विभाग की टीम में छापा मारा। बताते हैं कि इस इकाई पर 12 सौ किलोवाट का कनेक्शन चल रहा है। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि 9 से 10 करोड रुपए के जमाने की कार्रवाई की जा रही है।