धनौरा: गजरौला के बृजघाट में तिगरी गंगा धाम में अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस रही तैनात
अमावस्या पर शनिवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम के घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान सुबह 5 बजे से शुरू हो गया था l। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ कमाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार को ठंड के बावजूद अमावस्या पर तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया।