चंडीगढ़ में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच माहौल उस समय गरमा गया जब प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र नेताओं ने बताया कि कुछ छात्रों को सेक्टर-25 पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने RSS और BJP के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठनों का कहना है कि वे विश्वविद्यालय में RSS से जुड़े कार्यक्रमों और वक्ताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक या वैचारिक प्रभाव से दूर रखा जाना चाहिए।
#Chandigarh #StudentProtest #ChandigarhNews #BreakingNews
Gohana, Sonipat | Jul 20, 2026