रायडीह: कलश यात्रा के साथ कुलमुंडा में पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू, रायडीह क्षेत्र हुआ भक्तिमय
Raidih, Gumla | Apr 26, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के कुलमुंडा गांव स्थित जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर प्रांगण में रविवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पीबो स्थित मरदा नदी से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिला एवं कन्या श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण कर श्रद्धालु नेशनल हाईवे 43 होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे।