रसूलाबाद: रसूलाबाद पुलिस ने चार NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार, की गई नियमानुसार कार्रवाई
रसूलाबाद में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलाबाद पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक एस एन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे।पुलिस ने अभियान के तहत हरनाम सिंह,शाकिर अली,गुड्डू व छंगा को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की