इकौना: कटरा-वीरपुर मार्ग पर वीरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति हुआ घायल
कटरा वीरपुर मार्ग वीरपुर गांव के पास शाम लगभग 5:30 वीरपुर निवासी पुखराज घरेलू सामान लेने के लिए बीरपुर चौराहा गए हुए थे, वापस ई रिक्शा से अपने घर आ रहे थे वीरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। जिससे पुखराज घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सीएससी इकौना में भर्ती कराया गया जहां दवा उपचार शुरू हुवा।