इकौना: नेशनल हाईवे 730 परी हॉस्पिटल के पास छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल
पड़ोसी जनपद बहराइच के रहवा निवासी बराती इकौना क्षेत्र में भूसी लादने आए हुए थे। बाइक से वापस जाते समय परी हॉस्पिटल के पास बुधवार रात 9:30 बजे छुट्टा जानवर से टकराकर घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को सीएससी इकौना में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइचरेफर कर दिया है।