बिहारीगंज: पशु बेचकर जा रहे युवक से हथियारबंद अपराधियों ने ₹15 हजार की लूट की, पुलिस जांच में जुटी
बिहारीगंज के राजगंज पंचायत स्थित सगरदीना नहर के पास रविवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर 15 हजार रुपये की लूट हुई। पीड़ित रामकृष्ण ऋषिदेव बकरी बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सगरदीना नहर के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने रोककर पिस्तौल के बट से मारपीट की और रुपये छीन लिए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।