डुमरांव: ट्रेन नंबर 53201: डुमरांव में मेडिकल छात्र का क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों को मैसेज भेजने के बाद हुई घटना
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप फाटक संख्या 65, हथेलीपुर मठिया के पास बुधवार की रात लगभग 10 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पटना के गर्दनीबाग निवासी हर्ष आनंद के रूप में हुई है, जो गया में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।