बेरीनाग: राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्षायत में मनाया गया पौष्टिक गढ़भोज दिवस
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्षायत में कुमाऊंनी पारंपरिक व्यंजनों के साथ धूमधाम से गढ़भोज दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं के लिए KMVN के सहयोग से विशेष भोज का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय स्वादों और पौष्टिकता का समावेश था।