गड़हनी: गड़हनी सहिला पुल में हाईवा ट्रक गिरा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
गड़हनी सहिला पुल में शनिवार रात को एक हाईवा ट्रक पलट गई है, लेकिन बताया जाता है कि ड्राइवर बाल बाल बच गया है और इलाज करा रहा है। ये ट्रक रात में पलटी है सुबह ग्रामीणों ने देखा है। ये पुल आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी में है और सिंगल पुल है जबकि ये सड़क डबल है। सिंगल होने के कारण अक्सर इस पुल के गाड़िया पलट जाती है।