देहरादून: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, बजट 18 से 24 फरवरी को देहरादून में आयोजित होगा
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा। साथ ही राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है।