सिवनी: 4 अक्टूबर को खैरा-पलारी स्टेशन पर रेल रोको, 100 गांवों से जुटेंगे ग्रामीण
Seoni, Seoni | Oct 1, 2026 पलारी स्थित शिव शक्ति मैरिज गार्डन में रेलवे संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें रेलवे संबंधी मांगों को लेकर 4 अक्टूबर को खैरा-पलारी रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का निर्णय लिया गया। आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए करीब 100 ग्राम पंचायतों से ग्रामीणों को जुटाने की तैयारी है। समिति के पदाधिकारी सरपंच, सचिव और ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। गांव-गांव अभियान चलाकर