नवादा: कादिरगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Nawada, Nawada | Jul 8, 2025 मंगलवार की दोपहर 2 बजे कादिरगंज के मचलहट्टा में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिन्हें लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल नवादा लाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित पक्ष से फर्द बयान भी दर्ज कराया है।