नवादा: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में द्वितीय अपील के तहत शिकायतों का त्वरित निपटारा हुआ
Nawada, Nawada | Jul 8, 2025 मंगलवार शाम 5:20 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस अवसर पर तीन परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से एक की शिकायत का समाधान ऑन-स्पॉट कर दिया गया।