अशोकनगर में गुरुवार रात 9: 30 बजे अचानक 8 मिनट के ब्लैकआउट, तेज सायरन और धमाकों जैसी आवाजों से शहर में अफरा-तफरी मच गई। तार वाले बालाजी मंदिर के सामने भारी पुलिस बल, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी से लोग सहम गए। होमगार्ड के जवानों ने स्ट्रेचर पर घायलों का रेस्क्यू कर राहत कार्य का प्रदर्शन किया।