सफीपुर: उन्नाव के मियागंज CHC में केवल दो डॉक्टर तैनात, मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
Safipur, Unnao | Jul 7, 2026 उन्नाव के मियागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। यहां प्रतिदिन 250 से 350 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, लेकिन इलाज के लिए केवल दो डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। कई डॉक्टरों के तबादले हो चुके हैं, जबकि कुछ नए डॉक्टरों ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। एक डॉक्टर ज्वाइनिंग के बाद बिना सूचना के अनुपस्थित बत