बोआरीजोर: दीपावली- काली पूजा पर ग्रामीणों ने की जोरदार खरीदारी, बाजार में चहल-पहल
दीपावली और काली पूजा के मौके पर ललमटिया, श्रीपुर, बोआरीजोर सहित कई गांवों के बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पटाखे, पूजन सामग्री और मिठाई की खूब बिक्री हुई। महंगाई को ध्यान में रखते हुए भी ग्रामीणों ने उत्साह से खरीदारी की। पुलिस ने भी भीड़ नियंत्रण के लिए चौक चौराहों पर कटिबद्ध सुरक्षा व्यवस्था की।