पिड़ावा: हरनावदा गाजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
पिड़ावा क्षेत्र के हरनावदा गजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ साजिद खान के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सुमन की उपस्थिति में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।