हरदोई: कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, UP में ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर किया गया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2024 हरदोई में कांग्रेस नेताओं ने यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि यूपी में भाजपा की डबल इंजन की सरकार जंगलराज की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि दलितों पर बढ़ते अत्याचार चिंताजनक हैं।