हरदोई: सड़क पर पानी बहाने का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को संडीला में बुलाकर पीटा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2024 हरदोई के संडीला में दबंगों ने ऑटो चालक से जमकर मारपीट की है। सड़क पर पानी बहाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, इसके बाद दबंगों ने उसको संडीला में बुलाया फिर राजीव, सुमित, लल्लू और संदीप ने उसको जमकर पीट दिया। लाठी डंडे से हुई मारपीट में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मरणासन्न हालत में छोड़कर दबंग फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है।