हरदोई: डायल 112 प्रभारी पर कांस्टेबल ने लगाया 50 हजार रूपये मांगने का आरोप, मामले को लेकर ASP नृपेन्द्र कुमार ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 1, 2024 हरदोई में पीआरवी 2711 पर तैनात कांस्टेबल राहुल गौतम ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें 112 प्रभारी दिनेश कुमार यादव पर उसने 50 हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर ASP ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा मामले में राजपत्रित अधिकारी को जांच दी गई है।