रेवाड़ी: रेवाड़ी में इंटर-स्टेट बॉर्डर पर व्हीकल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग और होटल-धर्मशाला की चेकिंग जारी
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के बाद रेवाड़ी पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है, और सनिफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से जिले में चप्पे–चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।