भुसावर: भरतपुर: भुसावर में 70 पव्वा अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
भरतपुर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भुसावर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। 15 मई को मुखबिर की सूचना पर हेड कांस्टेबल खैमचन्द ने गांव वल्लभगढ़ में दबिश दी। वहां बिना लाइसेंस शराब बेच रहे 21 वर्षीय शाहरूख पुत्र रुस्तम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 पव्वा अवैध देशी शराब जप्त की है।