महवा: NH-48 पर दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
Mahwa, Dausa | Apr 12, 2026 दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पावटा बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एसआई सूबे सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद वाहन का टायर व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।