ताजपुर: ताजपुर पुलिस ने हत्या और मारपीट मामले में बेल टूटने पर दो लोगों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के चंदौली गांव के रहने वाले हीरा दास शुक्रवार 11:30 के आसपास बताया कि पुलिस ने हत्या मामले में बेल टूटने के आरोप में उन्हें घर से गिरफ्तार किया है। चकसिकंदर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह निषाद को मारपीट मामले में बेल टूटने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।