छतरपुर: मीनाक्षी नटराजन क़े नामांकन निरस्त होने के बाद छतरपुर में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का फुका पुतला
कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद छतरपुर में यूथ कांग्रेस के द्वारा आज 15 जून शाम 5 बजे प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के लोग कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास पहुंचे जहां चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार का पुतला फुका गया,इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली है।