विष्णुगढ़: डीवीसी स्थापना दिवस पर नावाटांड में विस्थापितों ने मनाया 'बलिदान दिवस', मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग
डीवीसी स्थापना दिवस पर नावाटांड में विस्थापितों ने मनाया 'बलिदान दिवस', मूलभूत सुविधाओं की उठाई मांग। विष्णुगढ़ के सामुदायिक भवन नावाटांड में केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को विस्थापित परिवारों द्वारा बेहद जोर-शोर से 'बलिदान दिवस' मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश राम ने की, जबकि मंच संचालन बालेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा किया गया।