बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार में रविवार की रात एक आभूषण की दुकान में आग लग गई. प्रोपराइटर सनी प्रकाश ने बताया कि 8:00 बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए. आवास भी उनका इस मकान में है जिसमें दुकान है. थोड़ी देर के बाद दुकान में से काफी धुआँ निकलने लगी तो उन्होंने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब प्रयास नाकाम हो गई तो करीब 9:30 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई और शटर को तोड़कर आग पर काबू पाया. उन्होंने हुए नुकसान का कोई जायजा या किसी प्रकार का आवेदन प्रशासन या पुलिस को नहीं दिया है.