टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने मतदाताओं से सहयोग की अपील की। मंगलवार को कलेक्टर ने ग्राम पंचायत लावा में गणना प्रपत्र वितरण आदि का निरीक्षण किया है।