गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक धमकी देकर जबरन वसूली करने के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 5, 2025 बुधवार को ओरियण्टल इश्योरेंस कम्पनी के शाखा प्रबन्धक आशीष कुमार द्विवेदी ने नगर कोतवाली मे दर्ज कराए केस में बताया कि विपक्षी वैभव मिश्रा व गौरव मिश्रा ने आपराधिक धमकी देते हुए उनसे ₹15000 की जबरन वसूली की है। 4 बजे नगर कोतवाल ने बताया कि तत्काल कार्यवाई करते हुए राजा मोहल्ला निवासी दोनो आरोपी अभियुक्त वैभव मिश्रा व गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।