जहानाबाद: बराबर श्रावणी मेला की तैयारियां तेज, डीएम ने सुरक्षा और सुविधाओं के दिए सख्त निर्देश
आगामी बराबर श्रावणी मेला (30 जुलाई–28 अगस्त) की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई भूटिया ने समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा, सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग और अग्नि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।